क्‍यों जरूरी है महिलाओं को पैड लगाना - Why is it Necessary To Pad Women in Hindi



महिलाओं को पैड लगाना जरूरी है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मासिक धर्म चक्र एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कष्‍ट भी होता है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता होती है। अक्‍सर देखा जाता है कि महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़ों का उपयोग करती हैं। जबकि कुछ महिलाएं सेनेटरी पैड का उपयोग करती हैं। लेकिन फिर भी अक्‍सर यह सुना जाता है कि क्‍यों जरूरी है महिलाओं को पैड लगाना। यदि आपके मन में भी यह प्रश्‍न है कि महिलाओं को पैड क्‍यों लगाना चाहिए तो इसका जबाब आपको इस आर्टिकल में मिल सकता है। आइए जाने कि महिलाओं को पैड का उपयोग क्यों करना चाहिए। kyo jaruri hai womens ke liye pad in Hindi

पैड क्या है - What Is Pad in Hindi

आप इसे स्‍वच्‍छता पैड भी कह सकते हैं। सभी के मन में एक सामान्‍य सा प्रश्‍न होता है कि आखिर पैड क्‍या है। मासिक धर्म के दौरान स्रावित रक्‍त को रोकने के लिए जिस पट्टी का उपयोग किया जाता है उसे पैड कह सकते हैं। इसे सैनिटरी नैपकिन या मासिक धर्म पैड के नाम से भी जाना जाता है। मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले तरल को अवशोषित करने के लिए पैड का उपयोग किया जाता है। कुछ सैनिटरी पैड डिस्पोजेबल होते हैं जिन्‍हें केवल 1 बार ही उपयोग किया जा सकता है। बाजार में अधिकांश पैड डिस्‍पोजेबल ही होते हैं। बार-बार उपयोग किये जाने वाले पैड कपड़े से बने होते हैं जिन्‍हें कई बार धो कर उपयोग किया जा सकता है। आइए जाने महिलाओं को पैड क्‍यों लगाना चाहिए। साथ इस पैड का उपयोग करने के फायदे क्‍या हैं। pad kya hai in Hindi

कैसे करें पैड का उपयोग - How To Use Pad in Hindi

एक महिला के लिए मासिक धर्म का समय बहुत ही असुविधा भरा होता है। क्‍योंकि इस दौरान उसके शरीर में हार्मोन के उतार चढ़ाव होते हैं। जिनके परिणामस्‍वरूप महिलाओं में रक्‍त स्राव होता है। पैड का उपयोग महिलाएं इस रक्‍त स्राव को अवशोषित करने के लिए करती हैं। सामान्‍य रूप से पैड को महिलाओं द्वरा अपने अंडर गारमेंट के अंदर पहना जाता है। जिससे यह रक्‍त को अवशोषित कर लेता है और उसे फैलने से रोकता है। पैड का उपयोग न केवल खराब रक्‍त को रोकने बल्कि संक्रमण को फैलने से भी रोकता है। क्‍योंकि इस दौरान निकलने वाले रक्‍त में कई प्रकार के संक्रामक जीवाणु होते हैं। आइए जाने पैड का इस्‍तेमाल कैसे किया जाता है। kaise kare pad ka upyog in Hindi

पैड का इस्‍तेमाल कैसे करें - How To Wear Pad in Hindi

सेनेटरी पैड क्या है यह सभी जानते हैं। यह निर्धारित करना आवश्‍यक है कि सही पैड का चुनाव किया जाए। यदि महिलाएं कपड़े का पैड पहनती हैं तो यह कुछ असुविधाएं उत्‍पन्‍न कर सकता है। इसलिए उन्‍हें डिस्‍पोजेबल पैड का उपयोग करना चाहिए। एक डिस्‍पोजेबल पैड का उपयोग बहुत ही आसान है। आइए जाने पैड कैसे लगाये। pad ka istemal kaise kare in Hindi

पैड लगाने का तरीका - Pad Lagane Ka Tarika in Hindi

पैड का उपयोग करने के लिए इसे पैकिट से बाहर निकालें और दिये गए निर्देशों को पढ़ें।
पैड के पीछ़े लगे कागज को निकालें और पैड को सावधानी से पैंटी के अंदर बीचों बीच रखें।  
इसके बाहरी किनारों के कागज भी निकाल दें, इनमें एक प्रकार का चिपचिपा पदार्थ होता है जो आपके अंडर वियर में चिपक जाता है।
इस्‍तेमाल करने के बाद पैड को खुले में न फेंके, बल्कि इसे किसी पेपर में अच्‍छी तरह लपेटकर कचरे में फैंक दें।
अधिक सुविधा और बदबू से बचने के लिए आप 2 या 3 घंटों के दौरान पैड को बदल सकते हैं। pad ka prayog in Hindi

पैड की जगह कपड़े का उपयोग न करें - Do Not Use Clothes Instead Of Pads in Hindi

अक्‍सर देखा जाता है कि महिलाएं खुलकर पीरियड्स से संबंधित बातें नहीं करती हैं। खैर ये अलग बात है। लेकिन विशेष बात यह है कि आधी से ज्‍यादा आवादी पैड के स्‍थान पर कपड़े का उपयोग करती है। लेकिन यह उन महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि पीरियड्स के दौरान शरीर से खराब खून निकलता है जो कि कई प्रकार के बैक्‍टीरिया और विषाणुओं से युक्‍त होता है। महिलाओं के जननांग इस प्रकार के बैक्‍टीरिया के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। कपड़े का उपयोग करने से खराब खून को बाहर फैलने से रोका जा सकता है लेकिन इन विषाणुओं को नहीं रोका जा सकता है। लेकिन यदि पैड का उपयोग किया जाता है तो ये पैड खराब खून को अवशोषित करने के बाद उसे बाहर आने से रोकते हैं। जिससे खून में मिले हुए विषाणु महिला जननांग में फिर से प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
इसके अलावा कपड़े के पैड को बार बार उपयोग किया जाता है। आपके द्वारा सामान्‍य रूप से कपड़े को धोने पर भी बैक्‍टीरिया कपड़े में रह सकते हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए डिस्‍पोजबल पैड का उपयोग करना फायदेमंद होता है। pad ki jagah kapde ka upyog na kare in Hindi

पैड का चुनाव कैसे करें - How to choose the pad in Hindi

महिलाओं में मासिक धर्म के स्राव को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन यदि वे चाहें तो उचित साधनों का उपयोग कर स्‍वच्‍छता बनाए रख सकती हैं। इसके लिए महिलाएं पैड का उपयोग कर सकती हैं। लेकिन उपयोग करने से पहले उन्‍हें सही पैड चुनना चाहिए।
जब लड़कीयों को पहली बार माहवारी आती है तो नियमित आकार वाले पैड का उपयोग किया जाना चाहिए। लेकिन यदि रक्‍त स्राव अधिक होता है और पैड जल्‍दी भर जाता है तो अधिक लंबाई बाले पैड का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में कई प्रकार के पैड भी उपलब्‍ध हैं जो भारी दिनों के लिए और हल्‍के दिनों के आधार पर मिलते हैं। महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार इन पैड का चुवाव कर सकते हैं। pad ka chunav kaise kare in Hindi

पैड कब बदलना चाहिए - When Should Pad Change in Hindi

महिलाएं पैड को अपनी सुविधा और आवश्‍यकताओं के अनुसर चुन सकती हैं। ठी इसी तरह से वे मासिक धर्म के दौरान होने वाले स्राव के अनुसार ही अपने पैड को बदलें। अक्‍सर ऐसा माना जाता है पीरियड के दौरान अधिक मात्रा में रक्‍त स्रावित होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। अधिकांश महिलाओं को इस दौरान बहुत ही कम मात्रा में रक्‍त स्रावित होता है। सामान्‍य रूप से पैड को हर चार घंटों में बदलना चाहिए। लेकिन यदि रक्‍त स्राव बहुत अधिक होता है तो 2 या 3 घंटों में भी अपनी सुविधा के अनुसार पैड बदले जा सकते हैं। pad kab badalna chahiye in Hindi

पैड पहनने के फायदे - pads Benefits in Hindi

सामान्य रूप से महिलाएं अपनी सुरक्षा और स्‍वच्‍छता के लिए पैड पहनती हैं। लेकिन इसके विशेष लाभ होते हैं। पैड पहनने के फायदे महिलाओं को संक्रमण से बचाने में हैं।
  • नियमित रूप से पैड का उपयोग करने से महिलाओं के आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है।
  • दैनिक दिनचर्या में किसी भी काम करने में आपके पीरियड किसी प्रकार का व्‍यवधान उत्‍पन्‍न नही करते हैं।
  • मा‍हवारी आने पर अक्‍सर महिलाओं को घृणा की द्रष्टि से देखा जाता है। लेकिन पैड का उपयोग करने पर महिलाएं अपने आप को साफ और स्‍वच्‍छ रख सकती हैं।
  • कपड़े के पैड की अपेक्षा विस्‍पर का उपयोग किया जाना चाहिए। क्‍योंकि यह अन्‍य पैड की तुलना अधिक सुरक्षित होता है।
  • पैड का प्रयोग महिलाओं के लिए बहुत ही आसान होता है। pad lagane ke fayde in Hindi


पैड का उपयोग,पैड का प्रयोग, सेनेटरी नैपकिन बनाने की विधि, सेनेटरी नैपकिन क्या है ,विस्पर का उपयोग, pad ka Upyog, sanitary pads ke fayde, sanitary napkins kya hai, whisper ka Upyog.